Hindi paper class 12th 2025 mp board: ऐसा होगा कक्षा 12वीं का हिन्दी का पेपर जानिए कैसे आयेंगे प्रश्न

Hindi paper class 12th 2025 mp board: नमस्कार दोस्तों, जैसा कि आपको जानकारी है कि मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल (mpbse) कक्षा 12वीं की मुख्य परीक्षा 25 फरवरी से प्रारम्भ करने जा रहा है परीक्षा का प्रारंभ हिन्दी विषय से होगा आज के इस ऑर्टिकल में कक्षा 12वीं हिन्दी पेपर 2025 (class 12th Hindi pepar 2025) को जानेंगे। आखिर कौन से प्रश्न पूंछे जायेंगे किन प्रश्नों का रिवीजन करना विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण होगा। इस लेख के नीचे कक्षा 12वीं हिन्दी पेपर दिया गया है जहां से विद्यार्थी इसे प्राप्त कर सकते है।

जैसा कि आपको पता होगा कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा का समय नजदीक आ रहा है ऐसे में विद्यार्थियों को रिवीजन करना अत्यन्त आवश्यक है। हिन्दी का पेपर सबसे पहले यानि 25 फरवरी को है जिसके लिए मात्र कुछ ही दिनों का समय शेष है। इस समय में छात्रों को सबसे पहले पेपर का पैटर्न समझना चाहिए जिससे उन्हें मुख्य पेपर को समझने में आसानी हो आइए जानते है कि आखिर कक्षा 12वीं का हिन्दी का पेपर कैसा आने वाला है।

Hindi paper class 12th 2025 mp board

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल (mpbse) ने एमपी बोर्ड 12वीं की मुख्य परीक्षाओं की समय सारणी पहले ही जारी कर दी है। 25 फरवरी को 12वीं का पहला पेपर हिन्दी विषय का होगा। बात करें हिन्दी के पेपर की तो यह ब्ल्यूप्रिंट 2025 पर आधारित होगा जिसमें सभी प्रकार के प्रश्न सम्मलित होंगे प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक वस्तुनिष्ट प्रश्न होंगे जिसमें सही विकल्प, खाली स्थान, सत्य असत्य, सही जोड़ी और एक शब्द में उत्तर वाले प्रश्न क्रमशः पूंछे जायेंगे। प्रश्न क्रमांक 6 से 15 तक कुल 10 प्रश्न 2 अंक के पूंछे जायेंगे। और प्रश्न क्रमांक 16 से 19 तक के प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक निर्धारित है। और अन्तिम प्रश्न 20 से 23 तक के लिए 4 अंक निर्धारित है जिसमें निबन्ध लेखन, प्रार्थना पत्र जैसे प्रश्न पूंछे जायेंगे।

Hindi paper class 12th 2025 mp board download

एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं हिंदी का पेपर डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें। जैसा कि आपको जानकारी होगी कि मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने ब्लूप्रिंट पर आधारित नमूना प्रश्न पत्र पहले ही जारी कर दिया है जिसे एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। जहां से छात्र इसे डाउनलोड कर सकते है छात्रों को रिवीजन के लिए सबसे अच्छा साधन मॉडल पेपर है जिसमें ब्लूप्रिंट के आधार पर रिवीजन होता है। जो छात्र जितने अधिक सैंपल पेपर को सॉल्व करेगा उसे मुख्य परीक्षा के पेपर को समझने में उतनी ही आसानी होगी। आइए जानते है इन्हें डाउनलोड कैसे करना है।

  • सबसे पहले एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.in पर जाएं।
  • होम पेज पर शैक्षणिक विकल्प का चयन करें और नीचे की ओर स्क्रॉल करें।
  • नमूना प्रश्न पत्र के विकल्प का चयन करें और उस पर क्लिक करें यहां से आप सभी विषयो के सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।

निष्कर्ष:

एमपी बोर्ड की कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा 25 फरवरी से प्रारम्भ होने वाली है। मात्र कुछ ही दिन शेष है। यह समय छात्रों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। कक्षा 12वीं हिन्दी का पेपर डाउनलोड करने के लिए ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करें। विद्यार्थियों को यह सलाह दी जाती है कि वह अधिक से अधिक मॉडल पेपर को सॉल्व करें यह आपकी मुख्य परीक्षा के लिए मददगार साबित हो सकते हैं। सैंपल पेपर डाउनलोड करने के लिए link पर क्लिक करें। धन्यवाद

Leave a Comment